इन डिशेज में लगाएं राई का तड़का, दोगुना हो जाता है स्वाद!
इंडियन डिशेज में तड़का सबसे जरूरी है। तड़का ही तो है जो डिशेज में असली स्वाद ले कर आता है। लेकिन हर डिश में तड़का अलग-अलग चीजों का लगता है। कभी जीरा, कभी हींग तो कभी अजवाइन। ऐसी ही कुछ डिशेज हैं, जिनमें राई का तड़का लगता है। राई यानी सरसों के दाने, डिश में एक अलग ही खुशबू एड करते हैं। इन्हें डालने से डिश में ऑथेंटिक फ्लेवर आता है और टेस्ट नेक्स्ट लेवल हो जाता है।
लौकी की सब्जी
लौकी की सूखी सब्जी में कई लोग राई के दाने का तड़का लगता है। राई के दाने डालकर सब्जी में हल्का तीखापन और खुशबूदार स्वाद आता है। हल्के मसालों वाली सब्जियों में जब राई का छौंक लगता है, तो स्वाद बहुत ही गहरा आता है।
पोहा
पोहा में भी जीरे की जगह राई का तड़का लगाया जाता है। पोहे के सॉफ्ट टेक्चर के साथ राई का क्रिस्प बहुत टेस्टी होता है। महाराष्ट्रीयन स्टाइल या इंदौरी पोहा, बनाते हुए खासतौर से राई का तड़का ही दिया जाता है।
नारियल की चटनी
नारियल की चटनी को ऑथेंटिक टेस्ट देने के लिए भी राई का तड़का लगाना चाहिए। जब नारियल की चटनी पिस जाए, तो उसमें ऊपर से राई के दाने और करी पत्ता का तड़का प्रॉपर साउथ इंडियन स्वाद देगा।
आलू की भुजिया
बिहारी स्टाइल आलू की सूखी भुजिया में भी जीरे की जगह राई का तड़का लगाया जाता है। इससे आलू में सरसों का हल्का तीखा और खुशबूदार फ्लेवर आता है। जरा सी सूखी लाल मिर्च और राई के तड़के के साथ बहुत ही टेस्टी आलू भुजिया बनती है।
लेमन राइस
लेमन राइस का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। इसमें भी जीरे की जगह राई का तड़का दिया जाता है। हल्के मसाले और नींबू के रस के साथ, इनका टेस्ट बहुत ही उभर कर आता है।
उपमा
उपमा एक बहुत ही पॉपुलर डिश है, जो ब्रेकफास्ट में खाने के लिए परफेक्ट होती है। ये भी राई के तड़के के साथ बेस्ट लगती है। हल्के तेल में राई का छौंक, फिर सब्जियां और हल्के मसाले; उपमा को परफेक्ट टेस्ट देता है।
तुरई की सब्जी
तुरई की सब्जी में भी कुछ लोग राई का तड़का लगाते हैं। इससे तुरई का स्वाद बढ़ जाता है और एक तीखापन एड हो जाता है। तुरई हल्के मसालों वाली सब्जी होती है, जिसमें राई का तड़का बेस्ट लगता है।
Leave A Comment