विज्ञान और तकनीक मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा - भारत विश्व में स्टार्टअप के लिए पसंदीदा क्षेत्र बना
नई दिल्ली। विज्ञान और तकनीक मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत विश्व में स्टार्टअप के लिए पसंदीदा क्षेत्र बनकर उभर रहा है। नई दिल्ली में आज देश के पहले टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव-2022 में डॉक्टर सिंह ने कहा कि भारत के बेहतर आर्थिक परिदृश्य से स्टार्टअप कंपनियों को सुविधाएं मिल रही है जिससे देश वर्ष 2025 तक पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को पाने में सफल होगा।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप कंपनियों के लिए प्रदान की गई योजनाओं और सुविधाओं के कारण वर्ष 2021 में देशभर में दस हजार स्टार्टअप कंपनियां पंजीकृत हुई हैं। उन्होंने बताया कि देशभर की 50 हजार से अधिक स्टार्टअप कंपनियां दो लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध करा रही है।
Leave A Comment