रक्षा मंत्रालय ने नौसैनिक युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस प्रणाली के वास्ते 661 करोड़ रुपये का करार किया
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और लांचर की खरीद के लिए करीब 661 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। ब्रह्मोस शस्त्र प्रणाली अनेक युद्धपोतों में होती है। यह समुद्री अभियानों के लिए सतह से सतह पर वार करने वाली नौसेना की प्राथमिक मिसाइल प्रणाली है। यह सुपरसोनिक गति से पूरी सटीकता के साथ समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर लंबी दूरी से निशाना साधने में सक्षम है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए लांचर की खरीद के लिए 'भारतीय आईडीडीएम' श्रेणी में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) के साथ अनुबंध पर हस्तारक्षर किए गए थे। आईडीडीएम से आशय 'स्वदेशी तौर पर डिजाइन किए गए, विकिसत और बनाए गए' से संबंधित है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 661.50 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध किया गया।










Leave A Comment