सरकार सभी उपयोगकर्ताओं के लिए खुला, सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
नई दिल्ली। इलैक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार देश में खुली, सुरक्षित और विश्वसनीय तथा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए जवाबदेह इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा में लिखित उत्तर में श्री चंद्रशेखर ने बताया कि भारतीय कम्प्यूटर आपात कार्रवाई टीम- सी ई आर टी-इन देश में साइबर सुरक्षा घटनाओं का पता लगाती है और निगरानी रखती है। उन्होंने बताया कि सी ई आर टी- इन के अनुसार 2021 में 14 लाख दो हजार आठ सौ नौ साइबर सुरक्षा की घटनाएं हुई थीं तथा इस साल फरवरी तक दो लाख बारह हजार चार सौ 85 घटनाएं हुई हैं।
श्री चंद्रशेखर ने कहा कि मंत्रालय ने सूचना सुरक्षा क्षेत्र में क्षमता निर्माण के उद्देश्य से सूचना सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम कार्यान्वित किया है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment