महिला बैंक मित्र को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
खूंटी. झारखंड में खूंटी जिले के अड़की में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को एक महिला बैंक मित्र को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने प्रभा कुमारी को ब्लॉक परिसर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपये लूटकर भाग गए। उन्होंने कहा कि घायल बैंक मित्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जिसके लिए कई टीम बनाई गई हैं।
-file photo










Leave A Comment