महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका...!, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (उप्र). लिव इन में रह रही अपनी महिला साथी की साउथ पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सितंबर, 2021 को खुशी उर्फ सपना नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया गया था। सिंह ने बताया कि महिला का शव थाना जेवर पुलिस ने बरामद किया था। सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां शीला देवी ने बुलंदशहर के सलेमपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जहां से मामला नोएडा स्थानांतरिक किया गया। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2022 में थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के साथ लिव इन में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। घटना वाले दिन आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके चला गया। अगले दिन जब वह आया तो उसने महिला के शव को एक बोरी में भरा और अपनी कार में डालकर उसे कोट पुल के पास ले गया। वहां पर उसने गंग नहर में शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।









.jpg)
Leave A Comment