सेना छावनी में घुसा तेंदुआ, वन अधिकारियों ने बचाया
जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिला स्थित बिन्नागुरी छावनी में रविवार को एक तेंदुआ घुस गया जिससे दहशत फैल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने जल्द ही वन विभाग को तेंदुए के बारे में सूचित किया।
अधिकारियों ने कहा कि वन कर्मियों ने तेंदुए को सुरक्षित बचाया और इलाज के लिए लाटागुरी पर्यावरण केंद्र ले गए। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद तेंदुए को उत्तरी बंगाल के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
-file photo
-file photo









.jpg)
Leave A Comment