राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास देश में उच्च शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ संस्थान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास देश में उच्च शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरू दूसरे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली तीसरे स्थान पर हैं।
महाविद्यालयों की श्रेणी में मिरांडा हाउस पहले, लेडी श्रीराम कॉलेज दूसरे और हिन्दु कॉलेज तीसरे स्थान पर है। विश्वविद्यालयों के वर्ग में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरू पहले, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दूसरे और काशी हिन्दु विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज नई दिल्ली में यह सूची जारी की।
Leave A Comment