सेल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में चार गुना होकर 1,750.47 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में चार गुना होकर 1,750.47 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से अधिक राजस्व के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 418.72 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 31,997.55 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,704.17 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 29,913.65 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,113.64 करोड़ रुपये था।
--









.jpg)
Leave A Comment