ये क्या हुआ....? दो महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को छोड़ आपस में की शादी...!
भोपाल। भोपाल से एक अनोखा समलैंगिक मामला सामने आया हैं। यहां दो महिलाओं ने अपने-अपने पतियोंं को छोड़कर आपस में शादी कर ली है। जबकि दोनों महिलाओं के बच्चे भी है। दोनों महिलाओं एक दूसरे को प्यार करती हैं। एक महिला शिमला में रहती है, जो नेपाली है, तो वही दूसरी महिला भोपाल की ही रहने वाली है। फिलहाल नेपाली संगठन ने पुलिस की मदद से दोनों की काउंसलिंग कराकर मामला सुलझा लिया है।
खबरों के अनुसार दोनों महिलाओं की अजीबो-गरीब प्रेम कहानी शिमला से शुरू हुई थी। शिमला की रहने वाली नेपाली महिला की फेसबुक के जरिए भोपाल की एक महिला से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बाते इतनी बढ़ गई की दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन यापन करने का फैसला कर लिया। इसके लिए नेपाली महिला अपनी दोस्त से मिलने भोपाल आ गई और दोनों ने शादी कर ली। खबरों के अनुसार दोनों महिलाओं ने गाजियाबाद में शादी की थी।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बच्चे भी हैं। भोपाल में रहने वाली महिला अपने पति से अलग रहती है। उसका एक बच्चा है। जबकि शिमला में रहने वाली महिला के दो बच्चे है। शिमला में रहने वाली महिला अपने पति को छोड़कर आई थी।
मामले की जानकारी के बाद नेपाली संगठन ने दोनों महिलाओं का गोविंदपुरा थाने में ऊर्जा डेस्क के माध्यम से काउंसलिंग कराई, जिसमें पता चला की दोनों महिलाएं किसी के दबाव में नहीं है। दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। दोनों को साथ रहते हुए डेढ़ महीना हो गया था। फिलहाल मामला सुलझा लिया गया है। काउंसलिंग के बाद शिमला की रहने वाली महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment