मजदूरों को मिलीं 1 करोड़ की सोने की गिन्नियां....!:घर की खुदाई में मिला खजाना आपस में बांटा.....!
धार। मध्यप्रदेश के धार में एक जर्जर मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को खजाना मिल गया। मजदूरों ने खजाना आपस में बांट लिया। लेकिन उनका ये राज ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका। एक मजदूर ने रातोंरात उधारी चुका कर नई बाइक खरीद ली। रोज शराब पीने लगा। उसने नशे में खजाना मिलने की बात लोगों काे बता दी। यहीं से मामला पुलिस तक पहुंच गया। जांच में पता चला कि मकान तोड़ने के दौरान मजदूरों को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की सोने की 87 गिन्नियां और जेवर मिले थे। 1 गिन्नी बेच दी गई। मजदूरों से 86 गिन्नियां बरामद की गई हैं। टी आई समीर पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे तक पुलिस 4 लोगों को थाने ले आई थी। बाद में चार और आरोपी पकड़े गए। सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस को आशंका है गिन्नियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
एडिशनल SP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मकान मालिक से पूछताछ की, लेकिन परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। एक मजदूर का पता चला। पुलिस उसके घर हिम्मतगढ़ गांव पहुंची। सबसे पहले उस मजदूर को अरेस्ट कर थाने लाया गया। उसने ही गिन्नियां मिलने और इसे बांटने की सारी जानकारी दी।








.jpeg)

Leave A Comment