मुंबई में आज से पश्चिम और मध्य रेलवे की कुछ उप-नगरीय रेल सेवाएं शुरू
मुंबई। मुंबई में आज पश्चिम और मध्य रेलवे की कुछ उप-नगरीय रेल सेवाएं चालू हो गई हैं। ये सेवाएं राज्य सरकार के सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए है जो आवश्यक सेवाओं से जुड़़े हैं। पश्चिम रेलवे ने अपने ट्वीट में कहा है कि इन गाडिय़ों के रूकने के स्टेशनों पर टिकट घर खुले रहेंगे।
ये सेवाएं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। एक अनुमान के अनुसार राज्य सरकार के लगभग सवा लाख कर्मचारी इन सेवाओं का लाभ उठाएंगे। पश्चिम रेलवे, चर्च गेट से दहानू रोड और वीरार के लिए 73 जोड़ी गाडियां चलाएगी। मध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से कसरा, करजट और पनवेल के लिए 200 जोड़ी गाडिय़ां चलाएगी।
----
Leave A Comment