ब्रेकिंग न्यूज़

 कृषि मंत्री का इस्तीफा,  अफसरों पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

पटना। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने  इस्तीफा दे ही दिया है। सुधाकर सिंह  के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेजा है। 
हाल के दिनों में  अफसरों पर करप्शन के आरोप लगाने के बाद वे सुर्खियों में आए थे।  महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।   सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कैमूर की सभा में अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसे लेकर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि इस मसले को डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव देखेंगे।
 सुधाकर सिंह के पिता बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह हैं। उन्होंने सुधाकर सिंह के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है। उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english