ब्रेकिंग न्यूज़

उद्योग-आधारित कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर, एनआईएफटीईएम ने शुरू किया नया कार्यक्रम

 नई दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए उद्योग-उन्मुख कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम), तंजावुर ने आईटीसी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कंज्यूमर गुड्स मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स (आईसीएमएल), त्रिची के सहयोग से सहायक बेकिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ लेवल-3) प्रमाणपत्र कार्यक्रम के तहत अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की है। 3 जुलाई 2026 को आईटीसी-आईसीएमएल, त्रिची परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एनआईएफटीईएम-तंजावुर के निदेशक प्रो. वी. पलानीमुथु ने किया। इस अवसर पर आईटीसी-आईसीएमएल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख सुरजीत सिंह रोरिया और वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक पद्मनाभन टी. भी मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के पहले बैच में 18 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। इन्हें 7 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक आईटीसी-आईसीएमएल के औद्योगिक परिसर में व्यावहारिक और उद्योग-एकीकृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक उत्पादन वातावरण में कौशल विकास कराया जाएगा।
 एनआईएफटीईएम ने बताया कि इस बैच के सभी प्रशिक्षुओं को पहले ही आईटीसी लिमिटेड में रोजगार का आश्वासन दिया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराकर उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।
 संस्थान के अनुसार, खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे उद्योग-एकीकृत कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त डीम्ड अवार्डिंग बॉडी के रूप में एनआईएफटीईएम-तंजावुर राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF) के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराता रहेगा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) के उद्योग-तैयार कार्यबल विकसित करने के मिशन को आगे बढ़ाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english