कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
- झारखंड में 1-1 सीट पर एनडीए और जेएमएम
- मेघालय में डेमोक्रेटिक एलांयस की जीत हुई
नई दिल्ली। कर्नाटक में चार सीटों के लिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये। ये हैं- पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, भाजपा उम्मीदवार इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती।
झारखंड में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबु सोरेन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज वोट डाले गए। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार शाजादा अनवर चुनाव हार गए।
मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस- एम डी ए गठबंधन के उम्मीदवार और एनपीपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डब्ल्यू आर खारलुखी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। डॉक्टर डब्ल्यू आर खारलुखी ने मेघालय से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव में कांग्रेस के केनेडी खीरीएम को 20 वोट से पराजित किया।
चुनाव में कुल 59 वोट डाले गए जिनमें से 39 डॉक्टर डब्ल्यू आर खारलुखी को मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार केनेडी खीरीएम को 19 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। खुन हाइन्यूट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट - केएचएनएएम के विधायक आदेलबर्ट नोंगरुम ने मतदान में भाग नहीं लिया। यह पहली बार है जब एनपीपी प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा में मेघालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Leave A Comment