गुजरात में 12वीं रक्षा प्रदर्शनी शुरू, भारत, अफ्रीकी देशों के साथ आगे भी रक्षा प्रबन्धन के लिए प्रतिबद्ध
गांधीनगर। 12वीं रक्षा प्रदर्शनी- डिफेंस एक्सपो 2022 मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई। गुजरात के गांधीनगर में डेफएक्सपो-2022 के मौके पर अलग से भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद आयोजित किया गया। इसमें 20 रक्षा मंत्रियों, सात सीडीएस और सेना प्रमुखों तथा आठ स्थायी सचिवों सहित पचास अफ्रीकी देशों ने भाग लिया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों का पता लगाने पर जोर दिया।श्री सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने में भारत और अफ्रीकी देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत हाल के वर्षों में एक प्रमुख रक्षा निर्यातक देश के रूप में उभरा है। उन्होंने अफ्रीकी देशों को भारतीय रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आमंत्रित किया।रक्षा मंत्री ने अपने अफ्रीकी समकक्षों से कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग उनकी रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर सकता है।श्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक व्यवस्था में बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि बहुपक्षीय वैश्विक मंचों को दुनिया में हो रहे वास्तविक बदलावों को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
Leave A Comment