जादू-टोना करने के संदेह में रिश्तेदार ने बुजुर्ग का सिर काट डाला!
बारीपदा (ओडिशा)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 60 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति का सिर काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी को संदेह था कि उसके पिता की मौत और अन्य रिश्तेदारों के बीमार होने के पीछे बुजुर्ग का हाथ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग का शव खूंटा इलाके के सरजामडीही गांव में उसके घर से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश दयानदेव खिलाड़ी ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली।.
Leave A Comment