चार बच्चों समेत 6 की मौत...! पति-पत्नी और 4 महीने के बच्चे की भी लाश मिली, 3 बच्चे फंदे से लटके थे...
उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि परिवार के ही मुखिया ने सभी को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान प्रकाश (40) पिता सोहन, दुर्गा (35) पत्नी प्रकाश के रूप में हुई है। इनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 4 महीने का है। फंदा ओढऩी का बनाया गया था। प्रकाश के घर के पास ही उसके दो भाइयों के घर हैं। खेत के किनारे इनके घर बने हुए हैं। तीन बच्चे गणेश (5), पुष्कर (4), रोशन (2) फंदे पर लटके मिले हैं। वहीं महिला अपने 4 महीने के बच्चे गंगाराम के साथ बिस्तर पर मृत मिली है। पुलिस प्राथमिक तौर पर सुसाइड का केस मान रही है।
थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि मृतक प्रकाश तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। रसोई में साफ-सफाई का काम करता था। काफी समय से बीमार चल रहा था। इस वजह से काम पर वापस लौटा नहीं था। पुलिस प्राथमिक तौर पर आर्थिंक तंगहाली का बड़ा कारण मानते हुए इसे सुसाइड का मान रही है। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
Leave A Comment