स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी; 15 यात्री घायल, इनमें 2 गंभीर
रीवा। रीवा में स्टेयरिंग फेल होने से बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह 9.30 बजे गढ़ थाना इलाके के पचोखर गांव के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक बस में 25 यात्री थे। घायलों को गंगेव अस्पताल भेजा गया। तीन मामूली घायल यात्रियों को गंगेव अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। बस गढ़ से रीवा आ रही थी।
Leave A Comment