देश में 5 लाख 92 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए
-तीन लाख, 19 हजार 840 संक्रमितों का इलाज जारी
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 63 दशमलव दो-चार प्रतिशत हो गई है। अब तक पांच लाख 92 हजार 572 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। इस समय तीन लाख, 19 हजार 840 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 29 हजार 429 नये मामलों की पुष्टि के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख 36 हजार 181 हो गई है। कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक नये मामले आए हैं। एक दिन में पांच सौ 82 लोगों की मौत के साथ ही देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 309 हो गयी है।
देश में मृतक दर दो दशमलव छह-शून्य प्रतिशत है। तीस राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में मृत्यु दर कम है।
इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल तीन लाख 20 हजार 161 नमूनों की जांच की गई है जो अब तक की सबसे अधिक है। देश में अब तक एक करोड़ 24 लाख 12 हजार 664 लोगों की जांच हुई है। अब तक कुल एक हजार दो सौ 23 जांच केन्द्रों को मंजूरी दी है, जिसमें 865 सरकारी और 359 निजी जांच केन्द्र शामिल हैं।
Leave A Comment