ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या हुई छह करोड़
नई दिल्ली। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या बढ़कर छह करोड़ हो गई है। श्री मोदी, सोशल मीडिया के जरिए जनता से सीधा संपर्क साधने के लिए जाने जाते हैं।
लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ट्विटर का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। उनके कई संबोधन उनके व्यक्तिगत ट्विटर खाते पर सीधे प्रसारित किए जाते हैं। श्री मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर पर आए थे और वह 2,355 लोगों को फॉलो करते हैं।
सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के पांच करोड़ फॉलोवर थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर खाते को 3.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर श्री मोदी के साढ़े चार करोड़ फॉलोवर हैं।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्विटर पर डेढ़ करोड़ लोग फॉलो करते हैं। राहुल गांधी ने 2015 में ट्विटर पर खाता खोला था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर 8.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
---
Leave A Comment