उत्तराखंड में बादल फटने से तीन की मौत, नौ लापता
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई घर गिर गए हैं। पहाड़ से अचानक आए मलबे में कई घर दब गए। साथ ही पानी के बहाव कई लोगों के बहने की भी खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक यहां तीन लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग लापता हैं। मौसम विभाग की मानें तो यहां अगले दो दिनों तक भारी बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद यहां मुनस्यारी के टागा गांव और बंगापानी के गेला गांव मे बादल फटने से तबाही मच गई। कई घर देखते ही देखते जमींदोज हो गए। गेला गांव में 3 लोगों के घर के मलबे में दबने से मौत हो गई वहीं, यहां 3 अन्य घायल हो गए।
इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व सटे राजस्थान में वर्षा में वृद्धि होगी। इन राज्यों में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होगी। शेष राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। जम्मू-कश्मीर में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।
Leave A Comment