शिक्षाविद महादेव चौगुले का निधन
मुंबई। मशहूर शिक्षाविद और राकांपा नेता महादेव चौगुले का मुंबई के एक अस्पताल में शनिवार रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। भिवंडी के रहने वाले चौगुले महाराष्ट्र स्टेट प्रोबेशन एंड आफ्टर केयर एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। एसोसिएशन का मुख्यालय पुणे में था। उन्होंने ठाणे जिले में राकांपा उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
Leave A Comment