पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू
नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन एक मई से शुरू हो गए हैं। इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितंबर तक किये जा सकेंगें। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पुरस्कार की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
पद्म पुरस्कार, यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment