खुला बदरीनाथ हाईवे, चट्टान गिरने से बंद हो गया था मार्ग
नई दिल्ली। बदरीनाथ हाईवे मार्ग खोल दिया गया है और यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
दरअसल कल बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग में चट्टान गिरने से बद्रीनाथ जाने वाली सड़क बंद हो गई थी । कल अपराह्न तीन बजे अचानक पहाड़ी से मलबा हाइवे पर आ गया जिससे हाइवे बंद हो गया था। इस दौरान सड़क पर मलबा आने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। भारी मात्रा में सड़क पर चट्टान का मलबा आने के कारण बदरीनाथ हाइवे अवरूद्ध हो गया । जिसके कारण यात्रा को रोक दिया गया है। चमोली पुलिस तीर्थयात्रियों से अपील की थी कि जहां पर भी हैं वहां सुरक्षित रहें और मार्ग के बारे में अपडेट लेकर ही यात्रा के लिए निकलें।
गुरुवार को शाम के हाइवे से गुजर रही एक कार पर भी मलबा गिरा था। चंडीगढ़ के दो यात्री कार में सवार थे जो मलबे के कारण घायल हो गये। वहीं हनुमान चट्टी में भी पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गयी थी। एनएचआईडीसीएल ने जेसीबी लगा कर दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइवे खोल दिया था लेकिन छह बजे के लगभग फिर से पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा। रोड बाधित होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी रूक गई। बदरीनाथ धाम जाने वाले लगभग दस हजार यात्रियों को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया । इन यात्रियों को जोशीमठ, हेलंग, पाखी, पीपलकोटी और चमोली में भेज दिया गया था।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment