गोदाम में लगी आग, 3 की मौत:4-5 सिलेंडर में धमाका
पुणे। पुणे में शुक्रवार देर रात एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद यहां रखे 4-5 सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजकर 45 मिनट पर शहर के वाघोली इलाके के उबले नगर में आग लगने की घटना हुई। गोदाम में शादी समारोह के लिए सामान रखा हुआ था। पूरे इलाके को खाली भी करा लिया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment