ब्रेकिंग न्यूज़

केरल में हाउसबोट पलटने से 22 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने शोक जताया

मलप्पुरम (केरल)। केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के निकट रविवार शाम एक ‘हाउसबोट' पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गयी। हाउसबोट में 30 से अधिक लोग सवार थे। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक पीके कुन्हालीकुट्टी ने बताया कि 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव अभियान अभी जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पूर्व मंत्री कुन्हालीकुट्टी ने कहा,  यह बहुद ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
तानुर के निकट एक सरकारी अस्पताल से पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नौका के डूबने के पीछे उस पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि नौका शाम छह बजे के बाद सवारी लेकर नहीं जाती है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में नियम का उल्लंघन किया गया। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रमान, पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं। अब्दुर्रहमान ने भी विभिन्न अस्पतालों से मिली सूचना के आधार पर हादसे में 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक बयान जारी कर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया और मलप्पुरम के जिलाधिकारी को एक समन्वित आपात बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक ट्वीट में मोदी के हवाले से कहा गया है, केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english