इसरो ने चंद्रयान-3 से देखे गए चंद्रमा का वीडियो जारी किया
बेंगलुरु. चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को चांद का ‘चंद्रयान-3 द्वारा देखा गया एक वीडियो जारी किया। अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो को कैप्शन के साथ जारी किया, ‘‘चंद्रयान -3 मिशन : चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान -3 द्वारा चंद्र कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया ।'' वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं। यह वीडियो रविवार देर रात होने वाली दूसरी बड़ी गतिविधि से कुछ घंटे पहले जारी किया गया।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment