सिक्किम में सभी स्कूल, कॉलेज 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे
गंगटोक. सिक्किम में खराब मौसम के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी संशोधित परिपत्र में यह जानकारी दी गई। यह परिपत्र तीस्ता नदी घाटी में आई अचानक बाढ़ के बाद विनाशकारी आपदा के कारण सिक्किम में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देश के कुछ घंटों के बाद आया है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक परिपत्र में पहले सरकारी और निजी स्कूलों को आठ अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चौदह लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बुधवार तड़के बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में बाढ़ आने के बाद 22 सैन्यकर्मियों सहित 102 लोग लापता हैं।

.jpeg)








Leave A Comment