एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने वायुसेना में महानिदेशक, अस्पताल सेवा का प्रभार संभाला
नयी दिल्ली. एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने सोमवार को अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। वायुसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नायर दूसरी ऐसी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने तक भारतीय वायु सेना में सेवा की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) पद्मा बंदोपाध्याय थीं।
वायुसेना द्वारा जारी एक संक्षिप्त विवरण में कहा गया है कि एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद आज महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार संभाल लिया।










Leave A Comment