पराली जलाने को लेकर 271 किसानों पर जुर्माना
जींद (हरियाणा). राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बीच जींद जिला प्रशासन ने पराली जलाने को लेकर इस सीज़न में अबतक 271 किसानों का चालान किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रशासन को हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरेसक) से इस सीज़न में जींद में 329 स्थानों पर आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें 272 स्थानों पर आग लगी मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद 271 किसानों पर कुल 6,27,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में 492 स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली थी। नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला ने बताया कि पराली के धुएं से फेफड़े की समस्या, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, एलर्जी, अस्थमा तथा रक्तचाप जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।








.jpg)

Leave A Comment