साहित्य अकादमी ने की 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार-2023 की घोषणा
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में 2023 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस वर्ष नौ काव्य संग्रह, छह उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, तीन निबंध और एक साहित्यिक अध्ययन को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।
तमिल कथाकार राजशेखरन को उनके उपन्यास नीरवज़ी पदूम के लिए, तेलुगु लेखक पतंजलि शास्त्री को उनके कहानी संग्रह के लिए और मलयालम साहित्यकार ईवी रामकृष्णन को उनके साहित्यिक अध्ययन मलयाला नोवेलिंटे देशकालंगल हेतु पुरस्कार के लिए चुना गया है।
कविता संग्रह के लिए सम्मानित किए जाने वाले कवियों में डोगरी में विजय वर्मा, गुजराती में विनोद जोशी और ओड़िया में आशुतोष परीदा शामिल हैं। असमिया में प्रणवज्योति डेका, बोडो में नंदेश्वर दायमारी और संताली भाषा में तारासीन बास्की को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार में ताम्र प्रशस्ति पट्टिका, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
वर्ष 2024 में 12 मार्च को एक समारोह में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के पांच वर्षों के दौरान नवीन प्रकाशित रचनाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।








.jpg)

Leave A Comment