भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को दिल्ली का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा से लोकसभा सदस्य पांडा, इससे पहले दिल्ली के प्रभारी थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। भाजपा 1998 से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्ता में नहीं है और वह सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को पराजित करके दिल्ली में सरकार बनाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली के अलावा पंजाब में सरकार है। उसे पिछले साल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था।










Leave A Comment