राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को यहां उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।भारत के आर्थिक सुधारों के जनक सिंह का बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचीं और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।’’










Leave A Comment