पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में सोमवार को एक अनाज मंडी के पास सशस्त्र हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जगरांव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकुर गुप्ता ने बताया कि मानुके गांव निवासी 32 वर्षीय गगनदीप सिंह को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है, जिनके बीच पहले भी झड़पें हो चुकी हैं। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment