नेसेट का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी
नई दिल्ली।। इजराइल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। वे इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इजराइल की संसद नेसेट (Knesset) ने भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए नेसेट और इजराइल की जनता का आभार व्यक्त किया। संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संसद ने इजराइल के लिए एक पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है। उन्होंने इजराइली सांसदों को भारत आने का निमंत्रण देते हुए दोनों देशों के सांसदों के बीच अधिक संवाद की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार बढ़ाने, निवेश प्रवाह मजबूत करने और संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों की दार्शनिक परंपराओं में समानताएं दिखती हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल में ‘टिक्कुन ओलम’ दुनिया को बेहतर बनाने की बात करता है, जबकि भारत में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पूरी दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश देता है।








.jpg)
Leave A Comment