ब्रेकिंग न्यूज़

खाड़ी देशों में रह रहे बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

 नई दिल्ली। खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे वहां के लोगों को सहायता मिल सके।श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद के द्वारा दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा, “बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।दीपक आनंद ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिजनों से भी अपील की कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वे इस हेल्पलाइन का उपयोग करें।
सरकार का मानना है कि संकट की घड़ी में ऐसी पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देती है, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों में विश्वास भी मजबूत करती है। बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासी तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english