ब्रेकिंग न्यूज़

नितिन नबीन बिहार से लड़ेंगे, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा

-भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को घोषित सूची में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को संबंधित राज्यों से मैदान में उतारा गया है। असम के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला राज्य से संसद के उच्च सदन के चुनावों के लिए भाजपा के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। कुमार का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा। राज्य के पूर्व मंत्री सामल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गए थे।
 
पार्टी नेता शिवेश कुमार बिहार से चुनाव लड़ेंगे, वहीं पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। शिवेश कुमार भाजपा की बिहार इकाई के महासचिव हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंज़ूरी दे दी है। बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए नवीन का नामांकन अपेक्षित था, क्योंकि उन्हें जनवरी में भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था। वर्तमान में, वह बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। नवीन के पूर्ववर्ती —जे पी नड्डा और अमित शाह— भी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा के लिए चुने गए थे। दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को आयोजित किए जाने हैं। मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी। ये सीट अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रहे हैं। वैसे राज्य जहां से राज्यसभा सीट खाली हो रही हैं, वे हैं: महाराष्ट्र (सात सीट), तमिलनाडु (छह), पश्चिम बंगाल और बिहार (पांच-पांच), ओडिशा (चार), असम (तीन), हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (दो-दो) तथा हिमाचल प्रदेश (एक)। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english