ब्रेकिंग न्यूज़

 राजग असम में 90 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में वापसी करेगा : शाह

गुवाहाटी.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 90 से अधिक सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। शाह ने गुवाहाटी में रोड शो के साथ चुनावी राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ''असम के लोग राज्य में भाजपा और राजग की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। हम 90 से अधिक सीट के साथ फिर से सरकार बनाएंगे।'' शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में राज्य में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ''असम में उग्रवाद, बम विस्फोट और गोलीबारी बंद हो गई है। यहां स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है। यह राज्य पूरे पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया है।'' शाह ने कहा कि रोजगार के व्यापक अवसर पैदा हुए हैं और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों जैसे आधुनिक उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। 
मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 64 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद के नौ, यूपीपीएल (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल) के सात और बीपीएफ (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) के तीन सदस्य हैं।। शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, न्यू गुवाहाटी से डिप्लू रंजन शर्मा, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई और दिमोरिया से असम गण परिषद (अगप) के उम्मीदवार तपन दास के समर्थन में रोड शो किया। शर्मा को छोड़कर, अन्य उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया शाह के साथ रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नेपाली मंदिर के पास समाप्त हुआ। ए के आजाद रोड पर रोडशो के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई। भाजपा के पोस्टरों से सजी खुली एसयूवी पर खड़े शाह का रास्ते में मौजूद उत्साही भीड़ और पार्टी समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार शाम को राज्य की राजधानी पहुंचे। अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान, वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। राज्य में मतदान नौ अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english