राजग ने पुडुचेरी में सत्ता बरकरार रखी
पुडुचेरी. पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत राजग ने नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और यहां लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नेता एन. रंगासामी ने सोमवार को थट्टनचावडी और मंगलम सीट पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, एआईएनआरसी ने 11 सीट जीत ली हैं और एक पर बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।
राजग के घटक भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की, जबकि गठबंधन के अन्य सहयोगियों -- अन्नाद्रमुक और एलजेके ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। विपक्षी द्रमुक ने पांच सीटें जीतीं और कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई।










Leave A Comment