ब्रेकिंग न्यूज़

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

 नई दिल्ली।  भारत पहली बार विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 4 जून से 8 जून तक अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया में आयोजित होगी, जिसमें 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विश्व योगासन के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप की मेजबानी योगासन भारत करेगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष योगासन खिलाड़ी भाग लेंगे।

 भारतीय राष्ट्रीय योगासन टीम के चयन के लिए आधिकारिक ट्रायल 1 और 2 मई को हरियाणा के सोनीपत स्थित Sports Authority of India (SAI) सेंटर में आयोजित किए गए।
 इन ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने पारंपरिक, कलात्मक, रिदमिक और एथलेटिक योगासन जैसी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब 10 मई से 2 जून तक अहमदाबाद के नरनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (SAI NCOE) में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
योगासन भारत के अध्यक्ष उदित शेठ ने कहा कि पहली विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की मेजबानी करना इस खेल के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लक्ष्य योगासन को युवाओं के बीच वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाना है, ताकि भविष्य में इसे ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत ने योगासन के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धी ढांचा तैयार किया है और अब यह खेल वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।विश्व योगासन और योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य ने कहा कि सोनीपत में हुए राष्ट्रीय ट्रायल्स में खिलाड़ियों की प्रतिभा और भागीदारी ने देश में योगासन के तेजी से बढ़ते प्रभाव को दिखाया है। उनके अनुसार यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी और खेल को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद करेगी।
विश्व स्तर पर विश्व योगासन द्वारा मान्यता प्राप्त यह खेल योग की परंपरा और प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना का अनूठा संगम है। इसमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन सटीकता, संतुलन, लचीलापन, नियंत्रण, स्थिरता और कठिनाई स्तर के आधार पर तय मानकों के अनुसार आंका जाता है। अहमदाबाद में होने वाली यह चैंपियनशिप भारत की योग परंपरा और खेल उत्कृष्टता का बड़ा उत्सव मानी जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english