ब्रेकिंग न्यूज़

 चैटजीपीटी से बनाकर बेच रहे थे आईपीएल के नकली टिकट, चार गिरफ्तार

लखनऊ:।  पुलिस ने शुक्रवार को नकली आईपीएल टिकट बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह चैटजीपीटी और ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके नकली टिकट बनाकर इकाना स्टेडियम के बाहर बेच रहा था।अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) (दक्षिण लखनऊ) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया से असली टिकटों की तस्वीरें लेकर कोरलड्रॉ में एडिट करते थे। टिकट के साइज और पेपर क्वालिटी की जानकारी के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया गया, ताकि नकली टिकट असली से हूबहू मिलते-जुलते दिखें।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह 170-जीएसएम पेपर पर टिकट प्रिंट कर भोले-भाले दर्शकों को ऊंचे दामों पर बेचता था और यूपीआई से भुगतान लेता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकांत बोरकर (30), नूतन कुमार साहू (28), राजेंद्र चौधरी (29) और विश्वजीत साहू (22) के रूप में हुई है। विश्वजीत 2डी/3डी डिजाइनर है और टिकट एडिटिंग का काम करता था।
मामला तब सामने आया जब जालौन निवासी प्रदीप सिंह ने शिकायत की कि उन्होंने एकाना स्टेडियम के बाहर 1,000 रुपये में दो टिकट खरीदे, जो प्रवेश के समय फर्जी निकले। इसके बाद साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम चारों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पहले रायपुर में ब्लैक से टिकट लेकर मैच देखा था। यहीं से नकली टिकट बनाने का विचार आया। चार मई को गिरोह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भी नकली टिकट बेचने गया था, लेकिन बारकोड न मिलने से कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद डिजाइन सुधारकर वे छह मई को लखनऊ पहुंचे और होटल में रुककर अगले दिन इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट बेचे।
पुलिस ने 15 नकली टिकट, 170-जीएसएम पेपर शीट पर प्रिंटेड 14 नकली टिकट, 4 मोबाइल, एक लैपटॉप, पेपर कटर, एटीएम कार्ड, बैंक दस्तावेज और एक रिट्ज कार बरामद की है। मामले में जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english