बारातियों से भरी पिकअप सड़क किनारे पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 घायल
सोनभद्र (उप्र) ।: रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे से शादी की खुशिया मातम में बदल गईं.। बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।. तीन घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. । वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीएम समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना.।
थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया विनोद यादव ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के सेमरीबांध से बारात रामपुर बरकोनिया जा रही थी।. रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई.। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और मेडिकल काॅलेज हॉस्पिटल सोनभद्र एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया.हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और नौ लोग घायल हैं.। इनमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. । बाकी छह घायलों का इलाज मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी सोनभद्र में जारी है।. दुर्घटना की सूचना मिलने डीएम चर्चित गौड़ समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।.
थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया विनोद यादव के अनुसार दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल थे. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सोनभद्र भेजा गया. जहां तीन युवकों राजन गोंड़ (20), अजय गोंड़ (18) और विनोद गोंड़ (35) को मृत घोषित कर दिया गया. ।ये सभी मड़िहान मिर्जापुर के निवासी हैं।. तीन लोगों को गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर किया गया है.। 6 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में चल रहा है।. पिकअप में कुल 16 लोग सवार थे. अन्य को हल्की फुल्की चोटें आई हैं.।










Leave A Comment