ब्रेकिंग न्यूज़

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की

नयी दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की। प्रारंभिक परीक्षा के बाद, यूपीएससी द्वारा पहली बार अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि अभ्यर्थी 31 मई शाम 6 बजे तक इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध ''ऑनलाइन प्रश्न पत्र आपत्ति पोर्टल'' पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बयान के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर बताते हुए, संक्षिप्त विवरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। बयान में कहा गया है, ''अनंतिम उत्तर कुंजी जारी किया जाना परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के प्रति यूपीएससी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यर्थियों को सृजनात्मक भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।'' इस साल की यूपीएसएसी प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी।
 यूपीएससी ने कहा कि अभ्यर्थियों से प्राप्त सभी अभ्यावेदन को व्यापक और सावधानीपूर्वक समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम के समक्ष रखा जाएगा। बयान के अनुसार, विषय विशेषज्ञ प्रत्येक अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक जांच करेंगे, सहायक दस्तावेजों की पड़ताल करेंगे और संबंधित प्रश्नों की उत्तर कुंजी की शुद्धता के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। बयान में कहा गया है कि हालांकि, यूपीएससी की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न पत्र देशभर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं। बयान के अनुसार, हाल ही में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न प्रामाणिक और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं, उनके संदर्भ और उत्तर - मानक पाठ्यपुस्तकों, पत्रिकाओं, सरकारी वेबसाइट, सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों और प्रमुख समाचार पत्रों आदि से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english