ब्रेकिंग न्यूज़

नितिन गडकरी ने मनाया 69वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नागपुर.  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 69वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर सैकड़ों शुभचिंतकों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को बधाई दी।
गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर सुबह से ही लगातार लोगों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। फूल, गुलदस्ते, मालाएं, मंत्री की तस्वीरें लेकर लोग शहर के वर्धा रोड इलाके में गडकरी के आवास पर जमा हुए। गडकरी ने शुभचिंतकों का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मेरे सहयोगी मंत्री नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह भारत की अगली पीढ़ी को बुनियादी ढांचे और बेहतर संपर्क दिलाने के लिए किए जा रहे अनेक प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गडकरी को शुभकामनाएं दीं।
केजरीवाल ने कहा, ''केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'' मंत्री के परिवार ने 'औक्षण' नाम का एक पारंपरिक अनुष्ठान किया, जिसमें आरती कर व्यक्ति के दीर्घायु और कल्याण की कामना की जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english