ब्रेकिंग न्यूज़

  अफ्रीका में इबोला प्रकोप के बाद अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको सतर्क

नई दिल्ली। अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला वायरस के प्रकोप के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी उपायों पर एक संयुक्त त्रिपक्षीय बयान जारी किया है।संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देशों ने इबोला वायरस से सर्वाधिक प्रभावित अफ्रीकी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए समन्वित सार्वजनिक स्वास्थ्य यात्रा उपाय लागू करने का निर्णय लिया है।
बयान में कहा गया, “यह समन्वित पहल हमारे नागरिकों तथा फीफा विश्व कप 2026 के दौरान आने वाले लाखों आगंतुकों, प्रशंसकों, खिलाड़ियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही हमारे देशों के बीच यात्रा और व्यापार गतिविधियों को भी सुचारु बनाए रखा जाएगा।”तीनों देशों ने कहा कि उत्तरी अमेरिका में विश्वभर के लोगों का स्वागत करते समय क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इससे पहले बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इबोला के मामलों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए आक्रामक रणनीति पर काम कर रहा है।
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान रुबियो ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता अमेरिकी नागरिकों को वायरस के संभावित प्रसार से सुरक्षित रखना है।उन्होंने कहा, “हम किसी भी स्थिति में इबोला के मामलों को अमेरिका में प्रवेश नहीं करने देंगे।”रुबियो ने बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC), स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (HHS) और अन्य कई संघीय एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, में प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए समन्वित प्रयास कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वायरस को नियंत्रित करने के लिए सहायता बढ़ाई गई है और अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों तथा सीमा गतिविधियों की भी निगरानी कर रही हैं, ताकि संक्रमित व्यक्ति अमेरिका में प्रवेश न कर सकें।
इस बीच, युगांडा ने इबोला के प्रसार को रोकने के लिए बड़े सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार देर रात जारी परिपत्र के अनुसार, संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक उत्सव, सार्वजनिक रैलियां, राजनीतिक सभाएं, मैराथन और सीमा पार विपणन गतिविधियों सहित बड़ी भीड़ जुटाने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english