ब्रेकिंग न्यूज़

G7 समिट : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, भारत-यूएस व्यापार समझौता बेहद करीब

  नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता काफी करीब है। उन्होंने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बाद यह भरोसा जताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार बातचीत चल रही है।जब ट्रंप से पूछा गया कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के कितने करीब हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “बहुत करीब।”

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत की क्षमता की तारीफ की और कहा कि बातचीत भले ही कड़ी रही हो, लेकिन काफी सकारात्मक रही। ट्रंप ने कहा, “वह बहुत सख्त बातचीत करने वाले नेता हैं। सच कहूं तो सबसे सख्त नेताओं में से एक हैं।”अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के व्यापक आर्थिक रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा क‍ि हमारी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम व्यापार समझौतों पर काम कर रहे हैं। हम कई और क्षेत्रों में भी साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है।
ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका में निवेश बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत सारे प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं। वह अमेरिका में काफी पैसा निवेश कर रहे हैं।राष्ट्रपति ने बार-बार अमेरिका और भारत के मजबूत रिश्तों पर जोर दिया।भारत में हाल की कुछ अमेरिकी नीतियों को लेकर उठी चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा क‍ि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत का व्हाइट हाउस में एक बहुत अच्छा दोस्त है। ट्रंप ने कहा क‍ि वे भारत से प्यार करते हैं। पीएम मोदी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को बेहद गर्मजोशी भरा बताया। उन्होंने कहा क‍ि हमारे रिश्ते सबसे अच्छे हैं। दोनों देश इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वॉशिंगटन में हुई पिछली मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिली है। पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल और उपयोगी बैठक हुई थी, और उसके बाद हमारे रिश्तों को नई रफ्तार और नई ऊर्जा मिली है। हम कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के अधिकारी उन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, जिन पर दोनों नेताओं ने सहमति बनाई थी। हमारी टीमें भी लगातार आपसी तालमेल और सहयोग के साथ काम कर रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english