ब्रेकिंग न्यूज़

 राघव चड्ढा ने ट्राई के विशेष टैरिफ वाउचर अनिवार्य करने के कदम का स्वागत किया

नयी दिल्ली. भाजपा के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दूरसंचार कंपनियों को केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए अनिवार्य रूप से कम कीमत पर टैरिफ वाउचर जारी करने का आदेश दिया जाना ''रचनात्मक राजनीति'' का एक बेहतरीन उदाहरण है। चड्ढा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) जारी करने को कहा है, जिसका मुद्दा उन्होंने 11 मार्च को संसद के बजट सत्र के दौरान उठाया था। चड्ढा ने कहा, ''यह रचनात्मक राजनीति का एक बेहतरीन उदाहरण है। मुझे उम्मीद है कि हम इसी तरह मिलकर भारत की वास्तविक समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।'' भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा 22 सितंबर को जारी दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियम, 2026 के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों को केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए विशेष टैरिफ वाउचर जारी करने होंगे। 
ये मौजूदा उन वाउचर के समान होंगे, जिनमें डेटा, वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधाएं एक साथ मिलती हैं और जिनकी वैधता 30 दिन या उससे कम होती है। सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए चड्ढा ने कहा, ''11 मार्च को मैंने संसद में प्रीपेड मोबाइल उपयोगकर्ताओं की कुछ समस्याओं को उठाया था। मैंने बताया था कि एक साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन हमें 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। 28 दिन की अवधि वाले मासिक रिचार्ज प्लान क्यों हैं? 30 दिन की वैधता वाले प्लान शुरू किए जाने चाहिए।'' सांसद ने कहा, ''मैंने यह भी बताया था कि ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। उनके लिए केवल वॉयस कॉल वाले रिचार्ज प्लान होने चाहिए। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने लोगों की इस मांग को स्वीकार कर लिया है।''
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english