ब्रेकिंग न्यूज़

 रायगढ़  जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त

-कापू में गोदाम से 70 बोरी और पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान पकड़ा गया, जांच अभियान जारी
 रायगढ़ ।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन और अनियमित खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। इसी क्रम में 27 और 28 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया गया।
 27 नवंबर को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत कापू में खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने राजू निराला के गोदाम की जांच की। इस दौरान गोदाम में अवैध रूप से भंडारित 70 बोरी धान पाया गया, जिसका कुल वजन 28 क्विंटल है। संयुक्त दल द्वारा धान की जब्ती कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
 वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 550 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। टीम द्वारा धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
 जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध 28 नवंबर 2026 तक कुल 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त किया जा चुका है। 27 नवंबर तक जिले में 31 प्रकरणों में 7,101 बोरी धान जब्त किया गया था, जिसका कुल वजन 2,840.40 क्विंटल है। वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान की अतिरिक्त जब्ती की गई। इसके साथ ही प्रकरणों की संख्या बढ़कर 32 और जब्त धान की मात्रा 7,651 बोरी हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ गोदामों एवं परिवहन मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त दलों द्वारा लगातार जांच की जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के मामलों में आगे भी जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english