ब्रेकिंग न्यूज़

शाह ने आचार्य पद्मसागर सूरीश्वर के 92वें जन्मदिन पर अहमदाबाद में उनसे मुलाकात की

अहमदाबाद.  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि उन्होंने अहमदाबाद में जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य पद्मसागर सूरीश्वर जी महाराज के 92वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अपने प्रवचनों और तपस्या के जरिए आचार्य अनगिनत लोगों को अहिंसा, करुणा और सदाचरण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शाह ने कहा, "आचार्य पद्मसागर सूरीश्वर जी महाराज ने जैन धर्म की समृद्ध परंपराओं और त्याग के आदर्शों को जीवित रखा है। उनका जीवन आध्यात्मिक साधना, संयम और जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। आज मैंने अहमदाबाद के शेला में उनके 92वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें और उनका आशीर्वाद समाज का मार्गदर्शन करता रहे।" शाह ने इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और अन्य लोगों के साथ 43वें कैलास श्रुतसागर ग्रंथसूची का विमोचन भी किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english